INDIAN HISTORY( भारतीय  इतिहास )
    

                         हड़प्पा या   सिंधु घाटी की सभ्यता 


सिंधु घाटी सभ्यता का विकास भारतीय उपमहाद्वीप में एक त्रिभुजाकार क्षेत्र, जिसके अंतर्गत 1299600 Square Km के क्षेत्र में था।  इसके अंतर्गत पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, और उत्तर प्रदेश के क्षेत्र आते हैं।    
                            उत्तर में कश्मीर तक, दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक, पश्चिम में मकड़ान और पूर्व में उत्तर प्रदेश के मेरठ तक फैला हुआ था। 
यह एक कांस युगीन सभ्यता थी।  जिसे अद्य-इतिहास के अंतर्गत माना जाता है।  सिंधु घाटी सभ्यता के अंतर्गत हड़प्पा टीले का सर्वप्रथम उल्लेख 1826 इसवी में चार्ल्स मेसन ने किया।  1921 इसवी में पुरातत्व विभाग के महानिदेशक सर जान मार्शल ने इस सभ्यता की घोषणा की। 
                             सिंधु घाटी सभ्यता का रहस्यमय उद्घाटन 1856 इसवी में कराची से लाहौर के बीच रेलगाड़ी की पटरी के बिछाने के दौरान हुआ।